या मुहम्मद ! निगाह-ए-करम कीजिए / Ya Muhammad ! Nigaah-e-Karam Kijie

या मुहम्मद ! निगाह-ए-करम कीजिए / Ya Muhammad ! Nigaah-e-Karam Kijie
या मुहम्मद ! निगाह-ए-करम कीजिए
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे
आप ही का सहारा है या मुस्तफ़ा !
गर सहारा न दोगे तो मर जाएंगे

हक़ ने तख़्लीक़ फ़रमाए कौन-ओ-मकाँ
आप ही के लिए सरवर-ए-दो-जहाँ
आप का वास्ता दे के माँगेंगे जो
उन के दामन मुरादों से भर जाएंगे

या मुहम्मद ! निगाह-ए-करम कीजिए
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे
आप ही का सहारा है या मुस्तफ़ा !
गर सहारा न दोगे तो मर जाएंगे

पुल-सिरात उन के नज़दीक है सख़्त-तर
आप से जिन को निस्बत नहीं है, मगर
ये ग़ुलाम आप के या हबीब-ए-ख़ुदा !
आप का ज़िक्र करते गुज़र जाएंगे

या मुहम्मद ! निगाह-ए-करम कीजिए
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे
आप ही का सहारा है या मुस्तफ़ा !
गर सहारा न दोगे तो मर जाएंगे

आँख का’बा बनेगी मेरी देखना !
दिल मदीना बनेगा मेरा देखना !
आँख की राह से सरवर-ए-अम्बिया
जिस घड़ी मेरे दिल में उतर जाएंगे

या मुहम्मद ! निगाह-ए-करम कीजिए
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे
आप ही का सहारा है या मुस्तफ़ा !
गर सहारा न दोगे तो मर जाएंगे

हाथ फैलाए, दामन पसारे हुए
बोझ फ़ुर्क़त का सर से उतारे हुए
अपना बिगड़ा मुक़द्दर सँवारे हुए
इक न इक रोज़ हम उन के घर जाएंगे

या मुहम्मद ! निगाह-ए-करम कीजिए
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे
आप ही का सहारा है या मुस्तफ़ा !
गर सहारा न दोगे तो मर जाएंगे

आओ ! शब्बीर ! शहर-ए-मदीना चलें
दर्द-ओ-ग़म के फ़साने उन्हीं से कहें
और कहें इक निगाह-ए-करम या नबी !
वर्ना फ़ुर्क़त के मारे किधर जाएंगे

या मुहम्मद ! निगाह-ए-करम कीजिए
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे
आप ही का सहारा है या मुस्तफ़ा !
गर सहारा न दोगे तो मर जाएंगे

नातख्वां:
ज़ुहैब अशरफ़ी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...10,551 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...3,825 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...2,724 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,146 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...1,894 views

Leave a Comment