WA RAFAA’NA LAKA ZIKRAK HINDI NAAT LYRICS

WA RAFAA’NA LAKA ZIKRAK HINDI NAAT LYRICS

 

व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक / Wa Rafaa’na Laka Zikrak (Warafana Laka Zikrak)
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

तेरी ख़ुश्बू, मेरी चादर
तेरे तेवर, मेरे ज़ेवर
तेरा शेवा, मेरा मस्लक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

तेरी मिदहत, मेरी बोली
तू ख़ज़ाना, मैं हूँ झोली
तेरा साया, मेरी काया
तेरा झोंका, मेरी डोली
तेरा रस्ता, मेरा हादी
तेरी यादें, मेरी वादी
तेरे ज़र्रे, मेरे दीपक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

मेरी मंज़िल, तेरी आहट
मेरा सिदरा, तेरी चौखट
तेरी गागर, मेरा सागर
तेरा सेहरा, मेरा पनघट
मैं अजल से तेरा प्यासा
न हो ख़ाली मेरा कासा
तेरे वारी ! तेरा बालक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

तेरे दम से दिल-ए-बीना
कभी फ़ाराँ, कभी सीना
न हो क्यूँ फिर तेरी ख़ातिर
मेरा मरना, मेरा जीना
ये ज़मीँ भी हो फ़लक सी
नज़र आए जो धनक सी
तेरे दर से मेरी जाँ तक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

मैं हूँ क़तरा, तू समुंदर
मेरी दुनिया तेरे अंदर
सग-ए-दाता, मेरा नाता
न वली हूँ, न कलंदर
तेरे साए में खड़े हैं
मेरे जैसे तो बड़े हैं
कोई तुझ सा नहीं बे-शक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

मैं अधूरा, तू मुकम्मल
मैं शिकस्ता, तू मुसलसल
मैं सुख़न-वर, तू पयम्बर
मेरा मक्तब, तेरा एक पल
तेरी जुम्बिश, मेरा ख़ामा
तेरा नुक़्ता, मेरा नामा
किया तू ने मुझे ज़ीरक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

मेरी सोचें हो सवाली
मेरा लहजा हो बिलाली
शब-ए-तीरा, करे ख़ीरा
मेरे दिन भी हों मिसाली
तेरा मज़हर हो मेरा फ़न
रहे उजला मेरा दामन
न हो मुझ में कोई कालक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ’ना लक ज़िक्रक

शायर:
मुज़फ़्फ़र वारसी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...2,277 views
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyricsNaseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics     Naseebon Ko Jagaya...921 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...808 views
Dil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen | Barkate RazaDil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen  ...524 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...497 views

Leave a Comment