mita diya mere saqi ne aalam e man o tu lyrics

मिटा दिया मिरे साक़ी ने आलम-ए-मन-ओ-तू
पिला के मुझ को मय-ए-ला-इलाहा-इल्ला-हू

न मय न शे’र न साक़ी न शोर-ए-चंग-ओ-रबाब
सुकूत-ए-कोह ओ लब-ए-जू व लाला-ए-ख़ुद-रू

गदा-ए-मय-कदा की शान-ए-बे-नियाज़ी देख
पहुँच के चश्मा-ए-हैवाँ पे तोड़ता है सुबू

मिरा सबूचा ग़नीमत है इस ज़माने में
कि ख़ानक़ाह में ख़ाली हैं सूफ़ियों के कदू

मैं नौ-नियाज़ हूँ मुझ से हिजाब ही औला
कि दिल से बढ़ के है मेरी निगाह बे-क़ाबू

अगरचे बहर की मौजों में है मक़ाम इस का
सफ़ा-ए-पाकी-ए-तीनत से है गुहर का वुज़ू

जमील-तर हैं गुल ओ लाला फ़ैज़ से इस के
निगाह-ए-शाइर-ए-रंगीं-नवा में है जादू

Popular Posts

नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया ! / Nabi Ka Lab Par Jo Zikr Hai Be-Misaal Aaya, Kamaal Aaya !नबी का लब पर जो ज़िक्र है बे-मिसाल आया, कमाल आया !...2 views
Aankhon Ko Wo Pur Kaif Nazare Nahin Bhooleआँखों को वो पुर-कैफ़ नज़ारे नहीं भूले / Aankhon Ko Wo Pur...1 views
Bulalo Sarkar Tum Apne Dar Par LyricsBulalo Sarkar Tum Apne Dar Par Bulalo Sarkar Tum Apne Dar Par...1 views
Allah Badshah Maula Badshahअल्लाह बादशाह मौला बादशाह / Allah Badshah Maula Badshah या अल्लाहु !...1 views
Jab Tu Paida Hua Kitna Majboor Tha LyricsJab Tu Paida hua kitna majboor tha Lyrics   Jab Tu Paida...1 views

Leave a Comment