लुत़्फ़ उन का आम हो ही जाएगा / Lutf Un Ka Aam Ho Hi Jaega

लुत़्फ़ उन का आ़म हो ही जाएगा
शाद हर ना-काम हो ही जाएगा

जान दे दो वा’दा-ए-दीदार पर
नक़्द अपना दाम हो ही जाएगा

शाद है फ़िरदौस या’नी एक दिन
क़िस्मत-ए-ख़ुद्दाम हो ही जाएगा

याद रह जाएँगी ये बे-बाकियाँ
नफ़्स तू तो राम हो ही जाएगा

बे-निशानों का निशाँ मिटता नहीं
मिटते मिटते नाम हो ही जाएगा

याद-ए-गेसू ज़िक्र-ए-ह़क़ है, आह कर
दिल में पैदा लाम हो ही जाएगा

एक दिन आवाज़ बदलेंगे ये साज़
चहचहा कोहराम हो ही जाएगा

साइलो ! दामन सख़ी का थाम लो
कुछ न कुछ इनआ’म हो ही जाएगा

याद-ए-अब्रू कर के तड़पो, बुलबुलो !
टुकड़े टुकड़े दाम हो ही जाएगा

मुफ़्लिसो ! उन की गली में जा पड़ो
बाग़-ए-ख़ुल्द इकराम हो ही जाएगा

गर यूँ ही रह़मत की तावीलें रहीं
मद्‌ह़ हर इल्ज़ाम हो ही जाएगा

बादा-ख़्वारी का समाँ बँधने तो दो
शैख़ दुर्द-आशाम हो ही जाएगा

ग़म तो उन को भूल कर लिपटा है यूँ
जैसे अपना काम हो ही जाएगा

मिट ! कि गर यूँ ही रहा क़र्ज़-ए-ह़यात
जान का नीलाम हो ही जाएगा

अ़ाक़िलो ! उन की नज़र सीधी रहे
बोरों का भी काम हो ही जाएगा

अब तो लाई है शफ़ाअ’त अ़फ़्व पर
बढ़ते बढ़ते अ़ाम हो ही जाएगा

ए रज़ा ! हर काम का इक वक़्त है
दिल को भी आराम हो ही जाएगा


शायर:
इमाम अहमद रज़ा ख़ान बरेलवी

← Back

Thank you for your response. ✨

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...11,611 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...4,021 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...3,004 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,768 views
Jinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam LyricsJinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam Lyrics Jinki Maa Fatima Aur...2,638 views

Leave a Comment