सर से लेकर क़दम तक है वो मोजज़ा उनका जलवा कोई क्या समझ पायेगा
जिनकी कसमे खुदा खाए क़ुरआन में उनका रुत्बा कोई क्या समझ पायेगा
कितना बरतर व बाला है क़दमे नबी, चूमते है अदब से भी रुहुल अमीं
जिनके नालेन को चूमे अर्शे बरीं उनका तलवा कोई क्या समझ पायेगा
दस्ते क़ुदरत से जिनकी जुदा रूह हुई, सय्यदा फातिमा की है अज़मत बड़ी
जिनको देखा नही है फरिश्तों ने भी उनका पर्दा कोई क्या समझ पायेगा
इक नवासे की तिशनालबी है अज़ब, यानी शब्बीर की बंदगी है अज़ब,
जो झुके तो कयामत तलक न उठे, ऐसा सजदा कोई क्या समझ पायेगा
खाए जाती है यही फ़िक्र सितमगारो को
कर्बला मरने नहीं देती है वफादारों को
हदीसे इश्क़ की रोशन कोई तफ़्सीर लिख देंगे
ज़मीने कुफ्र पर हम नाराए तकबीरे लिख देंगे
हमारे जिस्म में हर दम हुसैनी खून रहता है
जहाँ भी कर्बला देखेंगे हम शब्बीर लिख देंगे
देख कर राजा कासा ये कहने लगा मेने ख़्वाजा पे पानी किया बन्द था
क्या पता था कि सागर समा जायेगा उनका कासा कोई समझ पायेगा
अहले सुन्नत के ओलमा का है फैसला इस सदी के मुजद्दिद है मदनी मिया
देखना होगा इक दिन जमाना उधर मेरा मदनी मिया हा जिधर जायेगा
सर से लेकर क़दम तक है वो मोजज़ा उनका जलवा कोई क्या समझ पायेगा
Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...11,170 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...3,958 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...2,932 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,594 views