Mustafa E zaat E Yakta Aap Hai With Tazmeen Naat Lyrics || Fakhre Isaa Naaze Aadam Assalato Wassalaam Lyrics

Mustafa E zaat E Yakta Aap Hai With Tazmeen Naat Lyrics

फ़ख़्र-ए-आदम रश्क-ए-‘ईसा आप हैं
आप हैं हाँ मेरे आक़ा आप हैं
ख़ालिक़-ए-अकबर का जल्वा आप हैं
मुस्तफ़ा-ए-ज़ात-ए-यकता आप हैं
यक ने जिस को यक बनाया, आप हैं

यूसुफ़-ओ-या’क़ूब और यहया नहीं
नूह-ओ-यूनुस, ‘ईसा-ओ-मूसा नहीं
सब हैं आ’ला पर कोई ऐसा नहीं
आप जैसा कोई हो सकता नहीं
अपनी हर ख़ूबी में तन्हा आप हैं

का’बा-ए-सर, क़िब्ला-गाह-ए-‘आशिक़ाँ
ये ज़मीन-ओ-आसमाँ, कौन-ओ-मकाँ
ऐ हबीब-ए-किब्रिया फ़ख़्र-ए-ज़माँ !
आप की ख़ातिर बनाए दो जहाँ
अपनी ख़ातिर जो बनाया, आप हैं

बेकस-ओ-मजबूर का सुल्ताँ तुई
हसरत-ओ-चाहत तड़प अरमाँ तुई
चारा-ए-ग़म, दर्द का दरमाँ तुई
जाँ तुई जानाँ क़रार-ए-जाँ तुई
जान-ए-जाँ जान-ए-मसीहा आप हैं

आप मंज़िल, रह-रव-ए-मंज़िल हूँ मैं
फ़ख़्र है कि तालिब-ए-कामिल हूँ मैं
रहम कीजे, आप का बिस्मिल हूँ मैं
आप से ख़ुद आप का साइल हूँ मैं
जान-ए-जाँ ! मेरी तमन्ना आप हैं

कौन रखता है भला इतना ख़याल
जो भी आया हो गया है माला-माल
कीजिए सय्यद वसी को भी निहाल
बर दरत आमद गदा बहर-ए-सुवाल
हो भला अख़्तर का, दाता आप हैं

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...11,238 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...3,966 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...2,938 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,621 views
Jinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam LyricsJinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam Lyrics Jinki Maa Fatima Aur...2,075 views

Leave a Comment