या नबी सब करम है तुम्हारा, ये जो वारे-न्यारे हुए हैं / Ya Nabi Sab Karam Hai Tumhara, Ye Jo Waare-Nyaare Hue Hain

या नबी सब करम है तुम्हारा, ये जो वारे-न्यारे हुए हैं / Ya Nabi Sab Karam Hai Tumhara, Ye Jo Waare-Nyaare Hue Hain
या नबी सब करम है तुम्हारा, ये जो वारे-न्यारे हुए हैं
अब कमी का तसव्वुर भी कैसा, जब से मँगते तुम्हारे हुए हैं

कोई मुँह न लगाता था हम को, पास तक न बिठाता था हम को
जब से थामा है दामन तुम्हारा, दुनिया वाले हमारे हुए है

दूर होने को है अब ये दूरी, उन की चौखट पे होगी हुज़ूरी
ख़्वाब में मुझ को आक़ा के दर से हाज़री के इशारे हुए है

देख कर उन के रोज़े के जल्वे, मुझ को महसूस ये हो रहा था
जैसे मंज़र ये सारे के सारे आसमाँ से उतारे हुए हैं

उन के दरबार से जब भी मैंने, पंजतन के वसीले से माँगा
मुझ को ख़ैरात फ़ौरन मिली है, ख़ूब मेरे गुज़ारे हुए हैं

हश्र के रोज़ जब मेरे आक़ा उम्मती की शफ़ाअ’त करेंगे
रब कहेगा, उन्हें मैंने बख़्शा, जो दीवाने तुम्हारे हुए हैं

चाहते हो अगर नेक-नामी, आल-ए-ज़हरा की कर लो ग़ुलामी
उन के सदक़े से ज़ाहिद नियाज़ी ! पुर-सुकूँ ग़म के मारे हुए हैं

शायर:
ज़ाहिद नियाज़ी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...11,267 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...3,976 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...2,944 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,626 views
Jinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam LyricsJinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam Lyrics Jinki Maa Fatima Aur...2,093 views

Leave a Comment