ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम / Tajdar-e-Haram ! Ho Nigah-e-Karam

ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम / Tajdar-e-Haram ! Ho Nigah-e-Karam
क़िस्मत में मेरी चैन से जीना लिख दे
डूबे न कभी मेरा सफ़ीना लिख दे
जन्नत तो ठिकाना है मगर दुनिया में
ऐ कातिब-ए-तक़दीर मदीना लिख दे

ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे
हामि-ए-बे-कसां ! क्या कहेगा जहाँ
आप के दर से ख़ाली अगर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम ! ताजदार-ए-हरम !

चश्मे-रहमत बकुशा सूए मनन्दाज़े-नज़र
ऐ कुरैशी लक़ब-ओ-हाशमी-ओ-मुत्तलबी

ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम ! ताजदार-ए-हरम !

का तुमसे कहूं ऐ अरब के कुंवर
तुम जानत हो मन की बतियां
दर फुरक़ते-तो ऐ उम्मी लक़ब
काटे न कटत हैं अब रतियां
तोरी प्रीत में सुध-बुध सब बिसरी
कब तक ये रहेगी बेख़बरी
गाहे बफ़िगन दुज़दीदा नज़र
कभी सुन भी तो लो हमरी बतियां

ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम ! ताजदार-ए-हरम !

ख़ौफ़-ए-तूफ़ान है, बिजलियों का है डर
सख़्त मुश्किल है आक़ा ! किधर जाएं हम
आप ही गर न लेंगे हमारी ख़बर
हम मुसीबत के मारे किधर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम ! ताजदार-ए-हरम !

कोई अपना नहीं ग़म के मारे हैं हम
आप के दर पे फ़रियाद लाए हैं हम
हो निग़ाह-ए-करम, वरना चौखट पे हम
आप का नाम ले ले के मर जाएगें

ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम ! ताजदार-ए-हरम !

मय-कशो ! आओ आओ ! मदीने चले
चश्म-ए-साक़ी-ए-कौसर से पीने चले

मय-कशो ! आओ आओ ! मदीने चले

आओ ! मदीने चले, आओ ! मदीने चले
आओ ! मदीने चले, आओ ! मदीने चले

तजल्लियों की अजब है फ़िज़ा मदीने में
निगाह-ए-शौक़ की है इंतिहा मदीने में
ग़म-ए-हयात ना ख़ौफ़-ए-क़ज़ा मदीने में
नमाज़-ए-इश्क़ करेंगे अदा मदीने में
इधर-उधर ना भटकते फिरो ख़ुदा के लिए
ब-राह-ए-रास्त है राह-ए-ख़ुदा मदीने में

आओ ! मदीने चले, आओ ! मदीने चले
आओ ! मदीने चले, आओ ! मदीने चले

मदीने चले, मदीने चले, मदीने चले, मदीने चले
इसी महीने चले, इसी महीने चले

आओ ! मदीने चले, आओ ! मदीने चले

दुख-रंज-ओ-अलम सब जटते हैं
हसनैन के सदक़े बंटते हैं

आओ ! मदीने चले, आओ ! मदीने चले

मय-कशो ! आओ आओ ! मदीने चले
चश्म-ए-साक़ी-ए-कौसर से पीने चले
याद रखो अगर उठ गई एक नज़र
जितने ख़ाली हैं सब जाम भर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम ! ताजदार-ए-हरम !

ताजदार-ए-हरम, करम करम
ताजदार-ए-हरम, करम करम

या मुस्तफ़ा, या मुज़्तबा, इरहम लना, इरहम लना
दस्त-ए-हमा बेचारा रा, दामां तुई, पुर्सां तुई
मन आसियम, मन आजिज़म, मन बे-कसां हाल-ए-मरा
या शाफ-ए-रोज़-ए-जज़ा, पुर्सां तुई, पुर्सां तुई

ऐ मुश्क बे ज़ंबर फ़िशां, ऐ के नसीम-ए-सुब्ह-दम
ऐ चारागर ईसा नफ़स, ऐ मूनिस-ए-बीमार-ए-ग़म
ऐ क़ासिद-ए-फर्ख़ुन्दा पे, तुझ को उसी गुल की क़सम

इन्नल्ति या रीह़-स्स़बा यौमन इला अर्दिल्ह़रम
बल्लिग़ सलामी रवदतन फ़ीह-न्नबीयुल-मुह़तरम

ताजदार-ए-हरम ! हो निगाह-ए-करम
हम ग़रीबों के दिन भी सँवर जाएंगे

ताजदार-ए-हरम, करम करम
ताजदार-ए-हरम, करम करम

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...8,785 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...2,741 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...1,806 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...1,611 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...1,378 views

Leave a Comment