सरकार-ए-ग़ौस-ए-आज़म! नज़रे करम खुदारा

सरकार-ए-ग़ौस-ए-आज़म! नज़रे करम खुदारा
सरकार-ए-ग़ौस-ए-आज़म! नज़रे करम खुदारा
मेरा खाली कासा भर दो, में फ़कीर हूँ तुम्हारा

जोली को मेरी भर दो, वरना कहेगी दुनिया
ऐसे सखी का मंगता, फिरता है मारा-मारा

सबका कोई न कोई, दुनिया में आसरा है
मेरा ब-जुज़ तुम्हारे, कोई नहीं सहारा

मीरां बने हैं दूल्हा, महफ़िल सजी हुई है
सब औलिया बाराती, क्या खूब है नज़ारा

ये अदा-ए-दस्तगीरी कोई मेरे दिल से पूछे
वहीँ आ गए मदद को, मैंने जब जहां पुकारा

ये तेरा करम है या ग़ौस , के बना लिया है अपना
कहाँ मुझसे ये कमीना, कहाँ सिलसिला तुम्हारा

Same Lyrics in Different Style:
ऐ शाह-ए-जीलां! ऐ मीर-ए-मीरां

नज़र-ए-करम खुदारा! पीरों के पीर
नज़र-ए-करम खुदारा! रोशन ज़मीर
नज़र-ए-करम खुदारा! नज़र-ए-करम खुदारा!

सरकार-ए-गौस-ए-आज़म! नज़र-ए-करम खुदारा
मेरा ख़ाली कासा़ भर दो, मैं फ़क़ीर हूँ तुम्हारा

सबका कोई न कोई, दुनिया में आसरा है
मेरा बजुज़ तुम्हारे कोई नहीं सहारा

नज़र-ए-करम खुदारा! ऐ मीर-ए-मीरां
नज़र-ए-करम खुदारा! ऐ पीर-ए-पीराں
नज़र-ए-करम खुदारा! नज़र-ए-करम खुदारा!

मौला अली का सदक़ा, दाता पिया का सदक़ा
गंज-ए-शक्कर का सदक़ा, अहमद रज़ा का सदक़ा
नूरी ज़िया का सदक़ा, मुरशिद पिया का सदक़ा
मेरी लाज रख लो या गौस! मैं मुरिद हूँ तुम्हारा

नज़र-ए-करम खुदारा! पीरों के पीर
नज़र-ए-करम खुदारा! रोशन ज़मीर
नज़र-ए-करम खुदारा! नज़र-ए-करम खुदारा!

झोली हमारी भर दो, वरना कहेगी दुनिया
ऐसे सख़ी का मांगता, फिरता है मारा-मारा

नज़र-ए-करम खुदारा! ऐ शाह-ए-जीलां
नज़र-ए-करम खुदारा! ऐ मीर-ए-मीरां
नज़र-ए-करम खुदारा! नज़र-ए-करम खुदारा!

ये अता-ए-दस्तगीरी, कोई मेरे दिल से पूछे
वहीं आ गए मदद को, मैंने जब जहां पुकारा

नज़र-ए-करम खुदारा! ऐ मीर-ए-मीरां
नज़र-ए-करम खुदारा! ऐ पीर-ए-पीराں
नज़र-ए-करम खुदारा! नज़र-ए-करम खुदारा!

ये तेरा करम है मुरशिद! जो बना लिया है अपना
कहाँ मुझसा ये निकम्मा, कहाँ सिलसिला तुम्हारा

नज़र-ए-करम खुदारा! पीरों के पीर
नज़र-ए-करम खुदारा! रोशन ज़मीर
नज़र-ए-करम खुदारा! नज़र-ए-करम खुदारा!

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...8,786 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...2,742 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...1,806 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...1,611 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...1,379 views

Leave a Comment