क़ुर्बान मैं उन की बख़्शिश के मक़्सद भी ज़बाँ पर आया नहीं / Qurbaan Main Un Ki Bakhshish Ke Maqsad Bhi Zabaan Par Aaya Nahin

क़ुर्बान मैं उन की बख़्शिश के मक़्सद भी ज़बाँ पर आया नहीं / Qurbaan Main Un Ki Bakhshish Ke Maqsad Bhi Zabaan Par Aaya Nahin
क़ुर्बान मैं उन की बख़्शिश के मक़्सद भी ज़बाँ पर आया नहीं
बिन माँगे दिया और इतना दिया, दामन में हमारे समाया नहीं

ईमान मिला उन के सदक़े, क़ुरआ’न मिला उन के सदक़े
रहमान मिला उन के सदक़े, वो क्या है जो हमने पाया नहीं

उन का तो शिआ’र करीमी है, माइल-ब-करम ही रहते हैं
जब याद किया ए सल्ले अला ! वो आ ही गए तड़पाया नहीं

जो दुश्मन-ए-जाँ थे उन को भी दी तुमने अमाँ अपनों की तरह
ये अफ़्व-ओ-करम ! अल्लाह अल्लाह ! ये ख़ुल्क़ किसी ने पाया नहीं

वो रहमत कैसी रहमत है ! मफ़्हूम समझ लो रहमत का
उस को भी गले से लगाया है जिसे अपना किसी ने बनाया नहीं

रहमत का भरम भी तुम से है, शफ़क़त का भरम भी तुम से है
ठुकराए हुए इंसान को भी तुम ने तो कभी ठुकराया नहीं

दिल भर गए मँगतों के लेकिन देने से तेरी निय्यत न भरी
जो आया उसे भर भर के दिया, महरूम कभी लौटाया नहीं

ख़ुर्शीद-ए-क़यामत की ताबिश माना के क़यामत ही होगी
हम उन के हैं घबराएँ क्यूँ ! क्या हम पे नबी का साया नहीं !

उन मोहसिन-ए-आज़म के यूँ तो ख़ालिद पे हज़ारों एहसाँ हैं
क़ुर्बान मगर उस एहसाँ के एहसाँ भी किया तो जताया नहीं

शायर:
ख़ालिद महमूद ख़ालिद नक़्शबंदी

नात-ख़्वाँ:
ओवैस रज़ा क़ादरी

Popular Posts

Dil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With TazmeenDil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen  ...298 views
Mera Jeena Mera Marna Ilahi Teri Khatir Ho Lyrics
Mera Jeena Mera Marna Ilahi Teri Khatir Ho LyricsMera Jeena Mera Marna Ilahi Teri Khatir Ho Lyrics Mera Jeena Mera...172 views
Allah Janta Hai Muhammad Ka Martaba Lyricsℹ️ Kalaam Info (Jankari) Attribute Detail Kalam (Title) Allāh Jāntā Hai Muḥammad...147 views
Rehmat Na Kis Tarah Ho Gunahgar Ki Taraf LyricsRehmat Na Kis Tarah Ho Gunahgar Ki Taraf Lyrics   Rehmat Na...143 views
Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...137 views

Leave a Comment