हम को बुलाना, या रसूलल्लाह !
हम को बुलाना, या हबीबल्लाह !
कभी तो सब्ज़-गुंबद का उजाला हम भी देखेंगे
हमें बुलवाएँगे आक़ा, मदीना हम भी देखेंगे
धड़क उट्ठेगा ये दिल या धड़कना भूल जाएगा
दिल-ए-बिस्मिल का उस दर पर तमाशा हम भी देखेंगे
अदब से हाथ बाँधे उन के रौज़े पर खड़े होंगे
सुनहरी जालियों का यूँ नज़ारा हम भी देखेंगे
दर-ए-दौलत से लौटाया नहीं जाता कोई ख़ाली
वहाँ ख़ैरात का बटना, ख़ुदाया ! हम भी देखेंगे
बरसती गुंबद-ए-ख़ज़रा से टकराती हुई बूँदें
वहाँ पर शान से बारिश बरसना हम भी देखेंगे
गुज़ारे रात-दिन अपने इसी उम्मीद पर हम ने
किसी दिन तो जमाल-ए-रू-ए-ज़ेबा हम भी देखेंगे
दम-ए-रुख़्सत क़दम मन भर के हैं महसूस करते हैं
किसे है जा के लौट आने का यारा हम भी देखेंगे !
पहुँच जाऐंगे जिस दिन, ऐ उजागर ! उन के क़दमों में
किसे कहते हैं जन्नत का नज़ारा हम भी देखेंगे !
Popular Posts
Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...8,457 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...2,574 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...1,587 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...1,552 views