हक़ की सदा हो हक़ का हो ऐलान या हुसैन – Imam Hussain Naat – new naat
हक़ की सदा हो हक़ का हो ऐलान या हुसैन
बातिल की कश्तियों पे हो तूफान या हुसैन
ये आपकी ही शान है वरना जहान में
पढ़ता है कौन नेज़े पे क़ुरआन या हुसैन
हर हर्फ़ जिसका खूने वफ़ा से है तर बतर
करबल में तुमने लिखा वो दीवान या हुसैन
जो तय्यबो खबीस में करता है इम्तियाज़
हक़्कानियत का ऐसा ही मीज़ान या हुसैन
नाना नबी हो बाबा अली माँ हो फातिमा
इतनी बलंद किसी की कहा शान या हुसैन
उल्फत तुम्हारी खुलदे बरी तक दिलायेगी
फय्याज़ का है आपपे इकान या हुसैन
– मोहम्मद फय्याज़ मिस्बाही इलाहाबादी