हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ, आप के होते हुए

 

हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ, आप के होते हुए
क्यूँ किसी के दर पे जाएँ, आप के होते हुए

हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ, आप के होते हुए

मैं ग़ुलाम-ए-मुस्तफ़ा हूँ, ये मेरी पहचान है
ग़म मुझे क्यूँ-कर सताएँ, आप के होते हुए

हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ, आप के होते हुए

अपना जीना, अपना मरना अब इसी चौखट पे है
हम कहाँ, सरकार ! जाएँ, आप के होते हुए

हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ, आप के होते हुए

कह रहा है आप का रब ‘अन्त फ़ीहिम’ आप से
क्यूँ इन्हें मैं दूँ सज़ाएँ, आप के होते हुए

हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ, आप के होते हुए

सामने है, ए ‘अली के लाल ! उस्वा आप का
क्यूँ किसी का ख़ौफ़ खाएँ, आप के होते हुए

हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ, आप के होते हुए

मैं ये कैसे मान जाऊँ ! शाम के दरबार में
छीन ले कोई रिदाएँ, आप के होते हुए

हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ, आप के होते हुए

ये तो हो सकता नहीं ! ये बात मुमकिन ही नहीं !
मेरे घर आलाम आएँ, आप के होते हुए

हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ, आप के होते हुए

कौन है, अल्ताफ़ ! अपना हाल-ए-दिल जिस से कहें
ज़ख़्म-ए-दिल किस को दिखाएँ, आप के होते हुए


शायर:
सय्यिद अल्ताफ़ शाह काज़मी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...6,656 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...1,575 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...1,292 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...1,195 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...1,091 views

Leave a Comment