तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा
तिरे सामने आसमाँ और भी हैं
अल्लामा इक़बाल
टैग्ज़ : इक़बाल डे और 1 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
नहीं तेरा नशेमन क़स्र-ए-सुल्तानी के गुम्बद पर
तू शाहीं है बसेरा कर पहाड़ों की चटानों में
अल्लामा इक़बाल
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
हज़ार बर्क़ गिरे लाख आँधियाँ उट्ठें
वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं
साहिर लुधियानवी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहीं
हम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं
जिगर मुरादाबादी
टैग्ज़ : एटीट्यूड और 3 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
तुंदी-ए-बाद-ए-मुख़ालिफ़ से न घबरा ऐ उक़ाब
ये तो चलती है तुझे ऊँचा उड़ाने के लिए
सय्यद सादिक़ हुसैन
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
वक़्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमाँ
हम अभी से क्यूँ बताएँ क्या हमारे दिल में है
बिस्मिल अज़ीमाबादी
टैग : फ़ेमस शायरीअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
अब हवाएँ ही करेंगी रौशनी का फ़ैसला
जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा
महशर बदायुनी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
बिस्मिल अज़ीमाबादी
टैग्ज़ : प्रेरणादायक और 3 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
शह-ज़ोर अपने ज़ोर में गिरता है मिस्ल-ए-बर्क़
वो तिफ़्ल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले
मिर्ज़ा अज़ीम बेग ‘अज़ीम’
टैग्ज़ : प्रेरणादायक और 2 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
अपना ज़माना आप बनाते हैं अहल-ए-दिल
हम वो नहीं कि जिन को ज़माना बना गया
जिगर मुरादाबादी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
साहिल के सुकूँ से किसे इंकार है लेकिन
तूफ़ान से लड़ने में मज़ा और ही कुछ है
आल-ए-अहमद सुरूर
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
वाक़िफ़ कहाँ ज़माना हमारी उड़ान से
वो और थे जो हार गए आसमान से
फ़हीम जोगापुरी
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
देख ज़िंदाँ से परे रंग-ए-चमन जोश-ए-बहार
रक़्स करना है तो फिर पाँव की ज़ंजीर न देख
मजरूह सुल्तानपुरी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
जो तूफ़ानों में पलते जा रहे हैं
वही दुनिया बदलते जा रहे हैं
जिगर मुरादाबादी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
लोग कहते हैं बदलता है ज़माना सब को
मर्द वो हैं जो ज़माने को बदल देते हैं
अकबर इलाहाबादी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
हम परवरिश-ए-लौह-ओ-क़लम करते रहेंगे
जो दिल पे गुज़रती है रक़म करते रहेंगे
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
टैग्ज़ : इंक़िलाब और 1 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
हार हो जाती है जब मान लिया जाता है
जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है
शकील आज़मी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
आईन-ए-जवाँ-मर्दां हक़-गोई ओ बे-बाकी
अल्लाह के शेरों को आती नहीं रूबाही
अल्लामा इक़बाल
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
मेरे टूटे हौसले के पर निकलते देख कर
उस ने दीवारों को अपनी और ऊँचा कर दिया
आदिल मंसूरी
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही
हो कहीं भी आग लेकिन आग जलनी चाहिए
दुष्यंत कुमार
टैग : इंक़िलाबअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
लोग जिस हाल में मरने की दुआ करते हैं
मैं ने उस हाल में जीने की क़सम खाई है
अमीर क़ज़लबाश
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
अभी से पाँव के छाले न देखो
अभी यारो सफ़र की इब्तिदा है
एजाज़ रहमानी
टैग्ज़ : आबला और 1 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
सियाह रात नहीं लेती नाम ढलने का
यही तो वक़्त है सूरज तिरे निकलने का
शहरयार
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
उसे गुमाँ है कि मेरी उड़ान कुछ कम है
मुझे यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है
नफ़स अम्बालवी
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर
सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर
अमीर मीनाई
टैग्ज़ : तीर और 1 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
ये कह के दिल ने मिरे हौसले बढ़ाए हैं
ग़मों की धूप के आगे ख़ुशी के साए हैं
माहिर-उल क़ादरी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
मैं आँधियों के पास तलाश-ए-सबा में हूँ
तुम मुझ से पूछते हो मिरा हौसला है क्या
अदा जाफ़री
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
भँवर से लड़ो तुंद लहरों से उलझो
कहाँ तक चलोगे किनारे किनारे
रज़ा हमदानी
टैग्ज़ : प्रेरणादायक और 1 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
जहाँ पहुँच के क़दम डगमगाए हैं सब के
उसी मक़ाम से अब अपना रास्ता होगा
आबिद अदीब
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
बढ़ के तूफ़ान को आग़ोश में ले ले अपनी
डूबने वाले तिरे हाथ से साहिल तो गया
अब्दुल हमीद अदम
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
सदा एक ही रुख़ नहीं नाव चलती
चलो तुम उधर को हवा हो जिधर की
अल्ताफ़ हुसैन हाली
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
वक़्त की गर्दिशों का ग़म न करो
हौसले मुश्किलों में पलते हैं
महफूजुर्रहमान आदिल
टैग्ज़ : प्रेरणादायक और 1 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
जलाने वाले जलाते ही हैं चराग़ आख़िर
ये क्या कहा कि हवा तेज़ है ज़माने की
जमील मज़हरी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
यक़ीन हो तो कोई रास्ता निकलता है
हवा की ओट भी ले कर चराग़ जलता है
मंज़ूर हाशमी
टैग्ज़ : प्रेरणादायक और 1 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी
हमीं को शम्अ जलाने का हौसला न हुआ
क़ैसर-उल जाफ़री
टैग : हवाअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
मुसीबत का पहाड़ आख़िर किसी दिन कट ही जाएगा
मुझे सर मार कर तेशे से मर जाना नहीं आता
यगाना चंगेज़ी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
इतने मायूस तो हालात नहीं
लोग किस वास्ते घबराए हैं
जाँ निसार अख़्तर
टैग : उम्मीदअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
मौजों की सियासत से मायूस न हो ‘फ़ानी’
गिर्दाब की हर तह में साहिल नज़र आता है
फ़ानी बदायुनी
टैग्ज़ : उम्मीद और 1 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
इन्ही ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चाँद निकलेगा
अँधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है
अख़्तर शीरानी
टैग : प्रेरणादायकअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
गो आबले हैं पाँव में फिर भी ऐ रहरवो
मंज़िल की जुस्तुजू है तो जारी रहे सफ़र
नूर क़ुरैशी
टैग्ज़ : प्रेरणादायक और 1 अन्यअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
दामन झटक के वादी-ए-ग़म से गुज़र गया
उठ उठ के देखती रही गर्द-ए-सफ़र मुझे
अली सरदार जाफ़री
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
सुझाव
डाउनलोड
लज़्ज़त-ए-ग़म तो बख़्श दी उस ने
हौसले भी ‘अदम’ दिए होते
अब्दुल हमीद अदम
टैग : ग़मअपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
बना लेता है मौज-ए-ख़ून-ए-दिल से इक चमन अपना
वो पाबंद-ए-क़फ़स जो फ़ितरतन आज़ाद होता है
असग़र गोंडवी
अपने फ़ेवरेट में शामिल कीजिए शेयर कीजिए
ग़ज़ल देखिए
सुझाव
डाउनलोड
जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था
वो हौसले ज़माने के मेयार हो गए
अली जवाद ज़ैदी