अली के साथ है ज़हरा की शादी | ali ke saath hai zehra ki shaadi naat lyrics in hindi

अली के साथ है ज़हरा की शादी

सभी ख़ुश हैं ख़ुदाई भी ख़ुदा भी

लड़का है ख़ुदा के घर का लड़की है नबी के घर की
वो अर्ज़-ओ-समा का मालिक वो मलिका-ए-बहर-ओ-बर की

ज़मीं रक़्साँ है रक़्साँ आसमाँ भी
‘अली के साथ है ज़हरा की शादी

बोला ये ख़ुदा हर जानिब रहमत की घटा बरसेगी
जो बुग़्ज़ से बंजर होगी बस वो ही ज़मीं तरसेगी

उठो जिब्रईल कर दो ये मुनादी
‘अली के साथ है ज़हरा की शादी

बारात चली हैदर की रहमत के साए साए
बारात की आगे देखो हर कोई ख़ुशी में गाए

नबी सारे चले बन कर बाराती
‘अली के साथ है ज़हरा की शादी

हैदर हैं कुलह-ए-ईमा और कुलह-ए-‘इस्मत ज़हरा
इस सर पे वफ़ा का सहरा उस सर पे हया कि सहरा

ये शहज़ादा और वो शाह-ज़ादी
‘अली के साथ है ज़हरा की शादी

क़ुदरत की तरफ़ से उन को अभी तोहफ़े और मिलेंगे
कल उन के हसीं आँगन में दो असली फूल खिलेंगे

हसीं शजरे जिन्हें देंगे सलामी
‘अली के साथ है ज़हरा की शादी

दूल्हा के रूप में प्यारे ‘अली इब्न-ए-अबी तालिब हैं
था बाप भी सब पे ग़ालिब ये भी कल ग़ालिब हैं

ये दामाद-ए-नबी हैं और वो समधि
‘अली के साथ है ज़हरा की शादी

कैसे हो बयाँ वो मंज़र जब ख़त्म हुई सब रस्में
कौनैन की हर शय गो हर कहती थी खा कर क़स्में

मुबारक हो मुबारक है ये शादी
‘अली के साथ है ज़हरा की शादी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...11,203 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...3,959 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...2,936 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,605 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...2,061 views

Leave a Comment