आरज़ूएँ कैसी हैं ! काश ! यूँ हुवा होता / Aarzooen Kaisi Hain ! Kaash ! Yun Huwa Hota

आरज़ूएँ कैसी हैं ! काश ! यूँ हुवा होता / Aarzooen Kaisi Hain ! Kaash ! Yun Huwa Hota
आरज़ूएँ कैसी हैं ! काश ! यूँ हुवा होता
बू-जहल के हाथों में कंकरी बना होता
अपने आक़ा के आगे कलमा तो पढ़ा होता
ग़ैब-दाँ नबी का एक मो’जिज़ा बना होता

आरज़ूएँ कैसी हैं ! काश ! यूँ हुवा होता

काश ! मैं हलीमा की बकरी ही रहा होता
आक़ा मुझ को ले जाते, बन में चर रहा होता
दूध दोहते आक़ा अपने दस्त-ए-अक़्दस से
आज तक मुक़द्दर पर नाज़ कर रहा होता

आरज़ूएँ कैसी हैं ! काश ! यूँ हुवा होता

इक चट्टान की सूरत काश ! मैं रहा होता
आक़ा पाँव रख देते, मोम बन गया होता
नूरी अक्स क़दमों का दिल में भर लिया होता
उन के जां-निसारों के दिल में बस गया होता

आरज़ूएँ कैसी हैं ! काश ! यूँ हुवा होता

नज़्मी ! तुम तो भोले हो, ऐसा क्यूँ हुवा होता !
आल-ए-फ़ातिमा होना रब ने जब लिखा होता
अहल-ए-बैत में होना रब ने जब लिखा होता
आल-ए-मुस्तफ़ा होना रब ने जब लिखा होता

आरज़ूएँ कैसी हैं ! काश ! यूँ हुवा होता

शायर:
नज़्मी मियाँ

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...1,919 views
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyricsNaseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics     Naseebon Ko Jagaya...898 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...705 views
Dil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen | Barkate RazaDil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen  ...514 views
Allah Janta Hai Muhammad Ka Martaba Lyricsℹ️ Kalaam Info (Jankari) Attribute Detail Kalam (Title) Allāh Jāntā Hai Muḥammad...473 views

Leave a Comment