Ahmed Raza Ka Taza Gulistan Hai Aaj Bhi Naat Lyrics | अहमद रज़ा का ताज़ा गुलिस्ताँ है आज भी

अहमद रज़ा का ताज़ा गुलिस्ताँ है आज भी / Ahmad Raza Ka Taaza Gulistaan Hai Aaj Bhi
अहमद रज़ा का ताज़ा गुलिस्ताँ है आज भी
ख़ुर्शीद-ए-‘इल्म उन का दरख़्शाँ है आज भी

‘अर्सा हुआ वो मर्द-ए-मुजाहिद चला गया
सीनों में एक सोज़िश-ए-पिन्हाँ है आज भी

ईमान पा रहा है हलावत की ने’मतें
और कुफ़्र तेरे नाम से लर्ज़ां है आज भी

किस तरह इतने ‘इल्म के दरिया बहा दिए
‘उलमा-ए-हक़ की ‘अक़्ल तो हैराँ है आज भी

सब उन से जलने वालों के गुल हो गए चराग़
अहमद रज़ा की शम’अ फ़रोज़ाँ है आज भी

ख़िदमत क़ुरआन-ए-पाक की वो ला-जवाब की
राज़ी रज़ा से साहिब-ए-क़ुरआँ है आज भी

तुम क्या गए कि रौनक़-ए-महफ़िल चली गई
शे’र-ओ-अदब की ज़ुल्फ़ परेशाँ है आज भी

लिल्लाह ! अपने फ़ैज़ से फिर काम लीजिए
फ़ित्नों के सर उठाने का इम्काँ है आज भी

मिर्ज़ा सर-ए-नियाज़ झुकाता है इस लिए
‘इल्म-ओ-अदब पे आप का एहसाँ है आज भी


ना’त-ख़्वाँ:
ओवैस रज़ा क़ादरी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...2,360 views
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyricsNaseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics     Naseebon Ko Jagaya...927 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...818 views
Dil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen | Barkate RazaDil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen  ...528 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...510 views

Leave a Comment