GHAM HOGAYE BE SHUMAR AAQA NAAT LYRICS

ग़म हो गए बे-शुमार, आक़ा ! / Gham Ho Gae Be-Shumaar, Aaqa !
ग़म हो गए बे-शुमार, आक़ा !
बंदा तेरे निसार, आक़ा !

बिगड़ा जाता है खेल मेरा
आक़ा ! आक़ा ! संवार, आक़ा !

मंजधार पे आ के नाव टूटी
दे हाथ कि हूं मैं पार, आक़ा !

टूटी जाती है पीठ मेरी
लिल्लाह ! ये बोझ उतार, आक़ा !

हल्का है अगर हमारा पल्ला
भारी है तेरा वक़ार, आक़ा !

मजबूर हैं हम तो फ़िक्र क्या है
तुम को तो है इख़्तियार, आक़ा !

मैं दूर हूं, तुम तो हो मेरे पास
सुन लो मेरी पुकार, आक़ा !

मुझ सा कोई ग़म-ज़दा न होगा
तुम सा नहीं ग़म-गुसार, आक़ा !

गिर्दाब में पड़ गई है कश्ती
डूबा डूबा, उतार, आक़ा !

तुम वो कि करम को नाज़ तुम से
मैं वो कि बदी को अ़ार, आक़ा !

फिर मुँह न पड़े कभी ख़िज़ाँ का
दे दे ऐसी बहार, आक़ा !

जिस की मरज़ी ख़ुदा न टाले
मेरा है वो नाम-दार आक़ा

है मुल्क-ए-ख़ुदा पे जिस का क़ब्ज़ा
मेरा है वोह कामगार आक़ा

सोया किये ना-बकार बंदे
रोया किये ज़ार-ज़ार आक़ा

क्या भूल है इन के होते कहलाएं
दुन्या के ये ताजदार आक़ा

उन के अदना गदा पे मिट जाएं
ऐसे ऐसे हज़ार आक़ा

बे-अब्र-ए-करम के मेरे धब्बे
‘ला तग़्सिलुहल-बिह़ार’, आक़ा !

इतनी रह़मत रज़ा पे कर लो
‘ला यक़रुबुहुल-बवार’, आक़ा !


शायर:
इमाम अहमद रज़ा खान बरेलवी

Popular Posts

Mera Jeena Mera Marna Ilahi Teri Khatir Ho Lyrics
Mera Jeena Mera Marna Ilahi Teri Khatir Ho LyricsMera Jeena Mera Marna Ilahi Teri Khatir Ho Lyrics Mera Jeena Mera...13 views
Dil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With TazmeenDil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen  ...6 views
Allah Badshah Maula Badshahअल्लाह बादशाह मौला बादशाह / Allah Badshah Maula Badshah या अल्लाहु !...6 views
Hai Noori Paseene Ki Mahak Se Ye Chaman Phoolहै नूरी पसीने की महक से ये चमन फूल | सर-ता-ब-क़दम है...5 views
Sarkar Apna Roza E Anwar DikhayeSarkar apna rouza-e-anwar dikhaye   Sarkar apna rouza-e-anwar dikhaye, Ham dard ke...4 views

Leave a Comment