चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वाले | मेरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले / Chamak Tujh Se Pate Hain Sab Pane Wale | Mera Dil Bhi Chamka De Chamkane Wale

 

 

चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वाले
मेरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले

बरसता नहीं देख कर अब्र-ए-रहमत
बदों पर भी बरसा दे बरसाने वाले

मदीने के ख़ित्त़े ! ख़ुदा तुझ को रखे
ग़रीबों फ़क़ीरों के ठहराने वाले

तू ज़िंदा है वल्लाह, तू ज़िंदा है वल्लाह
मेरे चश्म-ए-‘आलम से छुप जाने वाले

मैं मुजरिम हूँ, आक़ा ! मुझे साथ ले लो
कि रस्ते में हैं जा-ब-जा थाने वाले

हरम की ज़मीं और क़दम रख के चलना
अरे सर का मौक़ा’ है, ओ जाने वाले !

चल उठ जब्हा-फ़र्सा हो साक़ी के दर पर
दर-ए-जूद ऐ मेरे मस्ताने वाले !

तेरा खाएँ तेरे ग़ुलामों से उलझें
हैं मुन्किर ‘अजब खाने ग़ुर्राने वाले

रहेगा यूँ ही उन का चर्चा रहेगा
पड़े ख़ाक हो जाएँ जल जाने वाले

अब आई शफ़ा’अत की सा’अत अब आई
ज़रा चैन ले, मेरे घबराने वाल !

रज़ा ! नफ़्स दुश्मन है दम में न आना
कहाँ तुम ने देखे हैं चन्द्राने वाले

शायर:
इमाम अहमद रज़ा ख़ान

ना’त-ख़्वाँ:
ओवैस रज़ा क़ादरी
मीलाद रज़ा क़ादरी
हाफ़िज़ अहमद रज़ा क़ादरी

 

 

 

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...8,400 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...2,540 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...1,565 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...1,537 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...1,298 views

Leave a Comment