तू शाह-ए-ख़ूबां तू जान-ए-जानाँ
है चेहरा उम्मुल किताब तेरा
न बन सकी है न बन सकेगा
मिसाल तेरी जवाब तेरा
तू सब से अव्वल तू सब से आख़िर
मिला है हुस्न-ए-दवाम तुझको
है उम्र लाखों बरस की तेरी
मगर है ताज़ा शबाब तेरा
ख़ुदा की क़ुदरत ने डाल रक्खे
हैं तुझ पे सत्तर हज़ार पर्दे
जहाँ में लाखों ही तूर बनते
जो एक भी उठा हिजाब तेरा
हो मुश्क ओ अम्बर या बू-ए-जन्नत
नज़र में उसकी है बे-हक़ीक़त
मिला है जिसको मला है जिसने
पसीना रश्क-ए-गुलाब तेरा
मैं तेरे हुस्न ओ बयाँ के सदक़े
मैं तेरी मीठी ज़बाँ के सदक़े
बा रंग-ए-ख़ुशबू दिलों पे उतरा
है कितना दिलकश ख़िताब तेरा
है तू भी साइम अजीब इंसान
जो ख़ौफ़-ए-महशर से है हिरासां
अरे तू जिनकी है नात पढ़ता
वही तो लेंगे हिसाब तेरा
Popular Posts
Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...10,656 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...3,845 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...2,792 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,272 views