मरने की है तमन्ना ना जीने की आरज़ू / Marne Ki Hai Tamanna Na Jeene Ki Aarzoo
मरने की है तमन्ना ना जीने की आरज़ू
दश्ते-नबी से जाम को पीने की आरज़ू
इस बेख़ुदी के साथ निकल जाए मेरा दम
गलियों में यार की, ये कमीने की आरज़ू
हुस्न तो मिल गया है युसूफ को दोस्तो,
फूलों को मुस्तफ़ा के पसीने की आरज़ू
इतना हसीन हो जो भरे आँखें नूर से
किस्मत जगा दे ऐसे नगीने की आरज़ू
मंजधार में तिरे जो, तूफ़ान से लड़े जो
डूबे कभी ना ऐसे सफीने की आरज़ू
मांगा किसी ने ज़र और मरने के वास्ते
आ कर दरे नबी पे किसी ने की आरज़ू
खाए वतन के नाम पर जो खुद पे गोलियां
या रब ! मुझे भी उस ही सीने की आरज़ू
जो भी वहां पे मर गया बेख़ुद, जी गया
मुझ को वहां पे मरके है जीने की आरज़ू
शायर:
बेख़ुद माण्डलवी
Popular Posts
Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...2,225 views

Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyricsNaseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics Naseebon Ko Jagaya...918 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...804 views
Dil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen | Barkate RazaDil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen ...524 views
Allah Janta Hai Muhammad Ka Martaba Lyricsℹ️ Kalaam Info (Jankari) Attribute Detail Kalam (Title) Allāh Jāntā Hai Muḥammad...481 views