🕋 आयतुल कुर्सी
اللَّهُ لَا إِلَٰهَ إِلَّا هُوَ الْحَيُّ الْقَيُّومُ ۚ لَا تَأْخُذُهُ سِنَةٌ وَلَا نَوْمٌ ۚ لَهُ مَا فِي السَّمَاوَاتِ وَمَا فِي الْأَرْضِ مَنْ ذَا الَّذِي يَشْفَعُ عِنْدَهُ إِلَّا بِإِذْنِهِ ۚ يَعْلَمُ مَا بَيْنَ أَيْدِيهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْ ۖوَلَا يُحِيطُونَ بِشَيْءٍ مِنْ عِلْمِهِ إِلَّا بِمَا شَاءَ ۚوَسِعَ كُرْسِيُّهُ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضَ ۖوَلَا يَئُودُهُ حِفْظُهُمَا ۚ وَهُوَ الْعَلِيُّ الْعَظِيمُ
Transliteration in Hindi:
अल्लाहु ला इलाहा इल्लाहू अल हय्युल क़य्यूम
ला तअ’खुज़ुहू सिनतुव वला नौम
लहू मा फिस सामावाति वमा फ़िल अर्ज़
मन ज़ल लज़ी यश फ़ऊ इन्दहू इल्ला बि इजनिह
यअलमु मा बैना अयदी हिम वमा खल्फहुम
वला युहीतूना बिशय इम मिन इल्मिही इल्ला बिमा शा..अ
वसिअ कुरसिय्यु हुस समावति वल अर्ज़
वला यऊ दुहू हिफ्ज़ुहुमा
वहुवल अलिय्युल अज़ीम
🌙 आयतुल कुर्सी का तर्जुमा:
अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लाइक नहीं, वह हमेशा ज़िंदा रहने वाला, सबको क़ायम रखने वाला है। उसे न ऊँघ आती है और न नींद। आसमानों और ज़मीन की सब चीजें उसी की हैं। कौन है जो उसकी इजाज़त के बिना उसके पास सिफ़ारिश करे? वह जानता है जो उनके आगे है और जो उनके पीछे है। और लोग उसके इल्म में से कुछ भी नहीं घेर सकते, मगर जितना वह चाहे। उसकी कुर्सी ने आसमानों और ज़मीन को घेर लिया है और उनकी हिफ़ाज़त उसे थकाती नहीं। और वह बुलंद, सबसे बड़ा है।