या रब ! मेरी सोई हुई तक़दीर जगा दे

या रब ! मेरी सोई हुई तक़दीर जगा दे
आँखें मुझे दी हैं तो मदीना भी दिखा दे

सुनने की जो क़ुव्वत मुझे बख़्शी है, ख़ुदावंद !
फिर मस्जिद-ए-नबवी की अज़ानें भी सुना दे

हूरों की न ग़िल्माँ की न जन्नत की तलब है
मदफ़न मेरा सरकार की बस्ती में बना दे

मुद्दत से मैं इन हाथों से करता हूँ दु’आएँ
इन हाथों में अब जाली सुनहरी वो थमा दे

मुँह हश्र में मुझ को न छुपाना पड़े, या रब !
मुझ को तेरे महबूब की चादर में छुपा दे

‘इशरत को भी अब ख़ुश्बू-ए-हस्सान ‘अता कर
जो लफ़्ज़ कहे हैं उन्हें तू ना’त बना दे

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...11,943 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...4,073 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...3,078 views
Jinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam LyricsJinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam Lyrics Jinki Maa Fatima Aur...2,972 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,942 views

Leave a Comment