Ye Mehro Maah Sitaron Ki Dilkashi Kya Hai | Asad Iqbal Beautiful Naat Lyrics

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है / Nabi Ke Husn Ke Aage Ye Chandni Kya Hai
ये मेहरो-माह सितारों की दिलकशी क्या है
नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

लगा के तख़्त को ठोकर कहा ये शाहो ने
तेरी गदाई के आगे शहन्शही क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

अगर है आना तो आना नबी के रोज़े पर
ऐ मौत तुझको बताऊंगा ज़िन्दगी क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

नबी के शहर में जन्नत तलाश करता है
ज़रा मुझे तो बता उस जगह कमी क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

उठा नहीं है तेरा सर अभी भी सज़दे से
मेरे हुसैन तेरी शाने-बन्दगी क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

ख़मोश रेह के वो दुश्मन को मात देते है
इसी से जान लो फैज़ाने-अज़हरी क्या है

नबी के हुस्न के आगे ये चाँदनी क्या है

नबी के इश्क़ ने लफ़्ज़ों को कर दिया अनमोल
नबी की नात है वरना ये शायरी क्या है

नातख्वां:
असद इक़बाल

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...8,200 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...2,451 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...1,546 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...1,502 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...1,273 views

Leave a Comment