soo ae jannat kohn jaae dar tumhara chor kar

सैर-ए-गुलशन कौन देखे, दश्त-ए-तयबा छोड़ कर / Sair-e-Gulshan Kaun Dekhe, Dasht-e-Tayba Chhod Kar
सैर-ए-गुलशन कौन देखे, दश्त-ए-तयबा छोड़ कर
सू-ए-जन्नत कौन जाए, दर तुम्हारा छोड़ कर

सर-गुज़श्त-ए-ग़म कहूँ किस से तेरे होते हुए
किस के दर पे जाऊँ तेरा आस्ताना छोड़ कर

सैर-ए-गुलशन कौन देखे, दश्त-ए-तयबा छोड़ कर
सू-ए-जन्नत कौन जाए, दर तुम्हारा छोड़ कर

बे-लिक़ा-ए-यार उन को चैन आ जाता अगर
बार बार आते न यूँ जिब्रील सिदरा छोड़ कर

सैर-ए-गुलशन कौन देखे, दश्त-ए-तयबा छोड़ कर
सू-ए-जन्नत कौन जाए, दर तुम्हारा छोड़ कर

मर ही जाऊँ मैं अगर इस दर से जाऊँ दो क़दम
क्या बचे बीमार-ए-ग़म क़ुर्ब-ए-मसीहा छोड़ कर

सैर-ए-गुलशन कौन देखे, दश्त-ए-तयबा छोड़ कर
सू-ए-जन्नत कौन जाए, दर तुम्हारा छोड़ कर

बख़्शवाना मुझ से आ’सी का रवा होगा किसे
किस के दामन में छुपूँ दामन तुम्हारा छोड़ कर

सैर-ए-गुलशन कौन देखे, दश्त-ए-तयबा छोड़ कर
सू-ए-जन्नत कौन जाए, दर तुम्हारा छोड़ कर

मर के जीते हैं जो उन के दर पे जाते हैं, हसन !
जी के मरते हैं जो आते हैं मदीना छोड़ कर

सैर-ए-गुलशन कौन देखे, दश्त-ए-तयबा छोड़ कर
सू-ए-जन्नत कौन जाए, दर तुम्हारा छोड़ कर

शायर:
मौलाना हसन रज़ा खान

नात-ख़्वाँ:
ओवैस रज़ा क़ादरी – असद रज़ा अत्तारी – सय्यिद अहमद सोहरवर्दी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...6,989 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...1,660 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...1,346 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...1,245 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...1,146 views

Leave a Comment