नारा-ए-हैदरी ! या अली ! या अली ! (जिस के हाथों में है ज़ुल्फ़िक़ार-ए-नबी) / Naara-e-Haidri ! Ya Ali ! Ya Ali ! (Jis Ke Haathon Mein Hai Zulfiqaar-e-Nabi)

नारा-ए-हैदरी ! या अली ! या अली ! (जिस के हाथों में है ज़ुल्फ़िक़ार-ए-नबी) / Naara-e-Haidri ! Ya Ali ! Ya Ali ! (Jis Ke Haathon Mein Hai Zulfiqaar-e-Nabi)
जिस के हाथों में है ज़ुल्फ़िक़ार-ए-नबी
जिस के पहलू में है राह-वार-ए-नबी
दुख़्तर-ए-मुस्तफ़ा जिस की दुल्हन बनी
जिस के बेटों से नस्ल-ए-नबी है चली

हाँ ! वही, हाँ ! वही, वो अली-यो-वली
नारा-ए-हैदरी ! या अली ! या अली !

जिस के बारे में फ़रमाएँ प्यारे नबी
जिस का मौला हूँ मैं, उस का मौला अली
जिस की तलवार की जग में शोहरत हुई
जिस के कुन्बे से रस्म-ए-शुजाअ’त चली

हाँ ! वही, हाँ ! वही, वो अली-यो-वली
नारा-ए-हैदरी ! या अली ! या अली !

जिस को शाह-ए-विलायत का दर्जा मिला
जीते जी जिस को जन्नत का मुज़्दा मिला
सय्यिद-ए-दो-जहाँ जिस को रुत्बा मिला
सिलसिले सारे जिस पर हुए मुंतही

हाँ ! वही, हाँ ! वही, वो अली-यो-वली
नारा-ए-हैदरी ! या अली ! या अली !

जो अली का हुआ, वो नबी का हुआ
‘या अली’ कह दिया सारा ग़म टल गया
वो हैं ख़ैबर-शिकन और शेर-ए-ख़ुदा
नाम से जिन के हर रंज-ओ-कुल्फ़त टली

हाँ ! वही, हाँ ! वही, वो अली-यो-वली
नारा-ए-हैदरी ! या अली ! या अली !

सय्यिदों के वही जद्द-ए-आ’ला भी हैं
मेरे नाना भी हैं, मेरे दादा भी हैं
मेरे आक़ा भी हैं, मेरे मौला भी हैं
नज़्मी ! वो ही सफ़ी, वो नजी, वो रज़ी

हाँ ! वही, हाँ ! वही, वो अली-यो-वली
नारा-ए-हैदरी ! या अली ! या अली !

शायर:
नज़्मी मियाँ

नात-ख़्वाँ:
मनाज़िर हुसैन बदायुनी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...3,929 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...1,099 views
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyricsNaseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics     Naseebon Ko Jagaya...966 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...753 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...737 views

Leave a Comment