पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं / Paanch Naam Lete Hain, Panjtan Hamaare Hain

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं / Paanch Naam Lete Hain, Panjtan Hamaare Hain
पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं
उन पे जीते-मरते हैं, पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं

ले लिया है चारों को मुस्तफ़ा ने चादर में
अहल-ए-बैत ऐसे हैं, पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं

फ़ातिमा, मुहम्मद और शब्बर-ओ-अली, शब्बीर
नूर से चमकते हैं, पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं

था मुबाहिला जिस दम, साथ थे ये पाँचों तन
कौन इन के जैसे हैं ! पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं

जब मरीज़ आता है, मिस्ल-ए-इब्न-ए-हम्बल हम
पाँचों नाम लिखते हैं, पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं

नाम लिखना कश्ती पर, देखना समुंदर भी
ख़ुद किनारा देते हैं, पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं

बाइ’स-ए-शफ़ाअ’त हैं, ख़ुल्द की ज़मानत हैं
मौला के ये प्यारे हैं, पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं

बाग़ है मुहम्मद का, बाग़-बाँ अली, ज़हरा
फूल से नवासे हैं, पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं

टूटे हैं मुसीबत के कैसे कोह-ए-ग़म इन पर
सब्र-ओ-हिल्म वाले हैं, पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं

जो भी उन का नौकर है, हर जगह उजागर है
सारे जग से ऊँचे हैं, पंज-तन हमारे हैं

पाँच नाम लेते हैं, पंज-तन हमारे हैं
उन पे जीते-मरते हैं, पंज-तन हमारे हैं

शायर:
अल्लामा निसार अली उजागर

नात-ख़्वाँ:
हाफ़िज़ ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ादरी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...1,776 views
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics
Naseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyricsNaseebon Ko Jagaya Hai Ali Ne lyrics     Naseebon Ko Jagaya...886 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...630 views
Dil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen | Barkate RazaDil Ko Unse Khuda Juda Na Kare Naat Lyrics With Tazmeen  ...513 views
Allah Janta Hai Muhammad Ka Martaba Lyricsℹ️ Kalaam Info (Jankari) Attribute Detail Kalam (Title) Allāh Jāntā Hai Muḥammad...455 views

Leave a Comment