Do Aalam Mein Roshan Hai Ikka Tumhaara Naat Lyrics

ख़ुशबू है दो-आलम में तेरी, ए गुल-ए-चीदा ! / Khushboo Hai Do-Aalam Mein Teri, Ai Gul-e-Cheeda !
ख़ुशबू है दो-आलम में तेरी, ए गुल-ए-चीदा !
किस मुँह से बयाँ हों तेरे औसाफ़-ए-हमीदा !

सीरत है तेरी जौहर-ए-आईना-ए-तहज़ीब
रौशन तेरे जल्वों से जहान-ए-दिल-ओ-दीदा

तू रूह-ए-ज़मन, रंग-ए-चमन, अब्र-ए-बहाराँ
तू हुस्न-ए-सुख़न, शान-ए-अदब, जान-ए-क़सीदा

तुझ सा कोई आया है न आएगा जहाँ में
देता है गवाही यही आलम का जरीदा

मुज़्मर तेरी तक़लीद में आलम की भलाई
मेरा यही ईमाँ है, यही मेरा अक़ीदा

ए हादी-ए-बर-हक़ ! तेरी हर बात है सच्ची
दीदा से भी बढ़ कर है तेरे लब से शुनीदा

ए रहमत-ए-आलम ! तेरी यादों की बदौलत
किस दर्जा सुकूँ में है मेरा क़ल्ब-ए-तपीदा

है तालिब-ए-अल्ताफ़ मेरा हाल-ए-परेशाँ
मोहताज-ए-इनायत है मेरा रंग-ए-परीदा

ख़ैरात मुझे अपनी मोहब्बत की अता कर
आया हूँ तेरे दर पे ब-दामान-ए-दरीदा

यूँ दूर हूँ, ताइब ! मैं हरीम-ए-नबवी से
सहरा में हूँ जिस तरह कोई शाख़-ए-बुरीदा

शायर:
हफ़ीज़ ताइब

नात-ख़्वाँ:
सरवर हुसैन नक़्शबंदी – सय्यिद ज़बीब मसूद

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...10,594 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...3,834 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...2,746 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,217 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...1,902 views

Leave a Comment