Lelo Lelo Salaam Ab Hamara Lyrics

आओ आओ नबी जी खुदारा
ले लो ले लो सलाम अब हमारा

आओ आओ दो आलम के आका
आओ शब्बीरो शब्बर के नाना
गमजदों ने है तुमको पुकारा
ले लो ले लो सलाम अब हमारा

है परेशान उम्मत तुम्हारी
कर रही है बहुत आहो जारी
दुखड़ा उम्मत्‌ का सुनलो खुदारा
ले लो ले लो सलाम अब हमारा

बेहर इसियां में है ये सफीना
पार कर दो या शाहे मदीना
मौजे तुफां बनादो कनारा
ले लो ले लो सलाम अब हमारा

कह कशां से गुजर जाने वाले
जाके अल्लाह से मिलने वाले
इतनी तकलीफ कर लो गवारा
लेलो लेलो सलाम अब हमारा

सदका सिद्दीके अकबर का सरवर
सदका फारुको उस्मानों हैदर
सदका हस्नैन का दो ख़ुदारा
लेलो लेलो सलाम अब हमारा

शाकिरुल कादिरी दिन वोह आएं
मिल के हम सब मदीने को जाएँ
हमको तैबा बुलाओ ख़ुदारा
लेलो लेलो सलाम अब हमारा

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...11,150 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...3,957 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...2,930 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,587 views
Kabootar Nama LyricsKabootar Nama Lyrics In Hindi | हिन्दी में कबूतर नामा   Kabootar...2,037 views

Leave a Comment