Kar Do Nazr E Karam Ghaus E Aazam Ham Tumhare Hain Dar Ke Bhikari Naat Lyrics

kar-do-nazr-e-karam-ghaus-e-aazam-ham-tumhare-hain-dar-ke-bhikari-naat-lyrics

कर दो नज़रे-करम ग़ौसे-आज़म हम तुम्हारे हैं दर के भिकारी / Kar Do Nazr e Karam Ghaus e Aazam Ham Tumhare Hain Dar Ke Bhikari

मीरां मीरां, मीरां मीरां, मीरां मीरां, मीरां मीरां

सरकारे-ग़ौसे-आज़म नज़रे करम ख़ुदारा
मेरा खाली कासा भर दो मैं फ़क़ीर हूँ तुम्हारा

कर दो नज़रे-करम ग़ौसे-आज़म ! हम तुम्हारे हैं दर के भिकारी
तुम हो मौला अली के दुलारे, तुम ही अरब-ओ-अजम के हो वाली

तुम्हारे आस्ताने पर है झुकी सब की गर्दनें
तुम्हारे दर से मिली ज़िन्दगी की सारी रौनक़ें

तुम हो शाहे-मदीना के लख्ते-जिगर
तुम हो ख़ातूने-जन्नत के नूरे-नज़र
तुम हो अक़्से-निगारे-अली-मुर्तज़ा
तुम हो हसनैन के रुख़ की ताज़ा सहर

कर दो नज़रे-करम ग़ौसे-आज़म ! हम तुम्हारे हैं दर के भिकारी
तुम हो मौला अली के दुलारे, तुम ही अरब-ओ-अजम के हो वाली

हम हैं अफ़्लासो-ग़ुर्बत के मारे हुवे
अपना सब कुछ ज़मानें पे हारे हुवे
अल मदद ग़ौस-ए-आज़म, इमामे-मुबीं
आ पड़े हम हैं दामन पसारे हुवे

कर दो नज़रे-करम ग़ौसे-आज़म ! हम तुम्हारे हैं दर के भिकारी
तुम हो मौला अली के दुलारे, तुम ही अरब-ओ-अजम के हो वाली

छोड़ कर आप का दर किधर जाएं हम
अपना ज़ख़्मी जिगर किस को दिखलाएं हम
आप हामी-ओ-यावर हैं जाने-करम
दिल की तस्क़ीं भला फिर कहां पाएं हम

कर दो नज़रे-करम ग़ौसे-आज़म ! हम तुम्हारे हैं दर के भिकारी
तुम हो मौला अली के दुलारे, तुम ही अरब-ओ-अजम के हो वाली

हक़ ने दी है तुम्हें वो करीमी, सारे शाहो-गदा पल रहे हैं
वो गदा ताजवर बन गए हैं जिन पे नज़रे-करम तुम ने डाली

कर दो नज़रे-करम ग़ौसे-आज़म ! हम तुम्हारे हैं दर के भिकारी
तुम हो मौला अली के दुलारे, तुम ही अरब-ओ-अजम के हो वाली

काश ! चौखट पे ग़ौस-ए-जली के आए राशिद ! बुलावा हमारा
खूब बातें करें उनसे दिल की थाम कर उन के रोज़े की झाली

कर दो नज़रे-करम ग़ौसे-आज़म ! हम तुम्हारे हैं दर के भिकारी
तुम हो मौला अली के दुलारे, तुम ही अरब-ओ-अजम के हो वाली

तुम्हारे आस्ताने पर है झुकी सब की गर्दनें
तुम्हारे दर से मिली ज़िन्दगी की सारी रौनक़ें

कर दो नज़रे-करम ग़ौसे-आज़म ! हम तुम्हारे हैं दर के भिकारी
तुम हो मौला अली के दुलारे, तुम ही अरब-ओ-अजम के हो वाली

नातख्वां:
मुहम्मद बिलाल क़ादरी

Popular Posts

Dariya Hai Hamara Noha LyricsDariya Hai Hamara Noha Lyrics   Dariya pe jo pahuncha asadullah ka...11,616 views
Bazm-e-Jahan Me Main Bhi Hun Ae Shama Dardmand LyricsBAZM-E-JAHAN ME DHOOM HAI MATAM HUSSAIN KI.. YAROO YE GHAM FAZA HAI...4,021 views
Ya Hussain Aapki Judai Mein Salam LyricsYa Hussain Aapki Judai Mein Salam Lyrics या हुसैन आपकी जुदाई में...3,004 views
फ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली | Fatima ka laadla jo Ali ke ghar pala, Woफ़ातिमा का लाडला जो अली के घर पला, वो: हुसैन इब्ने-अली |...2,771 views
Jinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam LyricsJinki Maa Fatima Aur Nana Rasool Salam Lyrics Jinki Maa Fatima Aur...2,640 views

Leave a Comment